CG BREAKING NEWS : दो जनरल स्टोर से 33 लाख रुपए का पटाखा जप्त, पुलिस ने दुकानदार संचालकों के खिलाफ की विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही

<em>CG BREAKING NEWS : दो जनरल स्टोर से 33 लाख रुपए का पटाखा जप्त, पुलिस ने दुकानदार संचालकों के खिलाफ की विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 21 अक्टूबर शिवरीनारायण में प्रशासन की टीम ने दो दुकानों में बड़ी कार्रवाई की है और 33 लाख से ज्यादा का पटाखा जब्त किया है. नायब तहसीलदार की टीम ने शिवरीनारायण के यादव जनरल स्टोर्स से 220 कार्टून पटाखा जब्त किया है, जिसकी कीमत 28 लाख है, वहीं टीम ने संजय जनरल स्टोर्स से 5 लाख से अधिक का पटाखा जब्त किया है. शिवरीनारायण पुलिस ने दुकानदार कार्तिकटराम यादव और हेमलाल केशरवानी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।