CG Breaking News : सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से स्वयं को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

CG Breaking News : सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से स्वयं को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती


बीजापुर, 27 जून। जिले के रामपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीएएफ कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है. गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया. वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है।