CG Breaking News : फूड पॉइजनिंग के चलते सगे भाई बहन की मौत, एक ही परिवार के पांच गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

CG Breaking News : फूड पॉइजनिंग के चलते सगे भाई बहन की मौत, एक ही परिवार के पांच गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 25 मार्च। कोरबा जिले में होली पर्व से एक दिन पहले दुःखद समाचार सामने आया है। एक ही परिवार के दो बच्चे (सगे भाई-बहन) फूड पॉइजनिंग के
चलते अपनी जान गंवा बैठे हैं। जबकि पांच अन्य गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मामला उरगा थाना क्षेत्र का हैं।

उरगा थाना क्षेत्र के गिधौरी गांव में श्रवण कुमार के परिवार में आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे पत्नी राजकुमारी दो बेटे, बेटी नाश्ता कर रहे थे पड़ोस में रहने वाले श्रवण के भाई के दो बच्चे भी उनके बच्चों के साथ खेलने पहुंचे थे। उन्हें भी श्रवण की पत्नी ने नाश्ता दिया। नाश्ते में चाय व रोटी परिवार ने रिश्तेदार बच्चों के साथ खाया। नाश्ता के बाद श्रवण कुमार के बेटे बेटी घर के बाहर खेल रहे थे तब उनके मुंह से उल्टियां के साथ झाग निकलने लगा। उन्होंने घर आकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। श्रवण कुमार व उसकी पत्नी को भी उल्टियां होने लगी। पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दी।
जिला अस्पताल ले जाने के दौरान श्रवण कुमार की बेटी अमृता कंवर की रास्ते में ही मौत हो गई। बेटे अनंत (6) को भी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान अनंत ने भी दम तोड़ दिया।

दूसरी और श्रवण उसकी पत्नी राजकुमारी उसके बेटे देवव्रत और पड़ोस में रहने वाले श्रवण के भाई के बच्चे सेमकरन और तेजस्वनी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर के अनुसार परिवार के सातों फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं, जिसके चलते दो गंभीर बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नाश्ते में बासी रोटी चाय के साथ खाने के चलते फूड प्वाइजनिंग का शिकार परिवार हुआ। होली से पहले सगे भाई बहन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।