CG Breaking News : शिवनाथ नदी पुल पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, माँ व 2 बेटों की मौत, एक 4 तो दूसरा 14 साल का

<em>CG Breaking News : शिवनाथ नदी पुल पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, माँ व 2 बेटों की मौत, एक 4 तो दूसरा 14 साल का</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 20 फरवरी। पचपेड़ी थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इसमं महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना सोमवार को ग्राम जोंधरा के पास हुई थी। बसंतपुर निवासी हिमेश पटेल (18 वर्ष) अपनी भाभी तुलसी (37 वर्ष) और उनके दो बेटों पंकज (14 वर्ष) और विवांश (4 वर्ष) को लेकर बलौदाबाजार की ओर जा रहा था। शिवनाथ नदी के पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। घटनास्थल पर ही तुलसी पटेल की मृत्यु हो गई। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को सुबह दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक हितेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिलासपुर पुलिस ने दुपहिया वाहन सवारों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाएं और दो से अधिक सवारी न चलें।