CG Breaking: छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य सहित चतुर्थ श्रेणी के 8️⃣8️⃣0️⃣ पदों की भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट 🟢 सात लाख आए हैं आवेदन

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य सहित चतुर्थ श्रेणी के 8️⃣8️⃣0️⃣ पदों की भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट 🟢 सात लाख आए हैं आवेदन



सीजी न्यूज आनलाईन, 22 मई। छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य समेत अन्य चतुर्थ श्रेणी के 880 पदों पर भर्ती के लिए अब व्यापमं से परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए 7 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में उच्च शिक्षा विभाग से आवेदन मंगाए गए थे। इसे लेकर अब निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार आवेदकों को अपने आवेदन पत्र क्रमांक को व्यापमं की वेबसाइट में प्रमाणित करना अनिवार्य होगा और जो आवेदक निर्धारित समय-सीमा में फॉर्म को सत्यापित नहीं करते हैं, उनका फॉर्म निरस्त हो जाएगा। आवेदन को प्रमाणित करने की तारीख और संबंधित निर्देश आचार संहिता समाप्त होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग और व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अगर रिक्त पदों की बात करें तो 880 पदों में से सबसे अधिक 430 पद प्रयोगशाला परिचारक की है। भृत्य के 210 पद, चौकीदार के 210 और स्वीपर के 30 पद शामिल हैं। जिसके लिए 100 नंबर की भर्ती परीक्षा होगी। प्यून, चौकीदार की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी ऑब्जेक्टिव रहेंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रयोगशाला परिचारक लिखित परीक्षा में दो भाग होंगी, भाग-1 में नवमीं दसवीं के आधार पर साइंस से संबंधित 60 प्रश्न पूछ जाएंगे। सभी प्रश्न 1 नंबर के होंगे जबकि भाग-2 में 40 अंकों की परीक्षा होगी।