CG Breaking : बैंक की सहायक प्रबंधक महिला बरगढ़ उड़ीसा से गिरफ्तार

CG Breaking : बैंक की सहायक प्रबंधक महिला बरगढ़ उड़ीसा से गिरफ्तार



🛑 फर्जी ज्वेल लोन को माध्यम बनाकर एक करोड़ 65 लाख का किया था गबन

सीजी न्यूज ऑनलाइन 08 अप्रैल। इंडियन ओवरसीज बैंक फर्जी ज्वेल लोन केस में महिला सहायक प्रबंधक को आज एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा बरगढ़ उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक ब्यूरो में दर्ज अपराध कमांक-01 / 2023 धारा 13 (क) भ्र०नि०अधि० 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 एवं धारा 409 भादवि0 में वर्ष 2022 में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा राजिम, जिला-गरियाबंद में खाताधारकों के बंद खातों के माध्यम से 01 करोड़ 65 लाख रूपये के फर्जी ज्वेल लोन निकल लिए थे। बैंक अधिकारी द्वारा गबन कर स्वयं को लाभ पहुंचान के आरोप में तत्कालीन सहायक प्रबंधक सुश्री अकिंता पाणिग्रही को बरगढ़ उड़िसा से आज विधिवत् गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। प्रकरण में आरोपिया से पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।