सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं की तारीख का किया ऐलान, पढ़ें कब से शुरू होगी एवं कब समाप्त होगी परीक्षाएं

<em>सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं की तारीख का किया ऐलान, पढ़ें कब से शुरू होगी एवं कब समाप्त होगी परीक्षाएं</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 12 दिसंबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च को और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त होंगी।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय बोर्ड ने इस बात का ध्यान रखा है कि दो विषयों के बीच समय का पर्याप्त अंतर हो। बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखा गया है।” (भाषा)