सीजी न्यूज ऑनलाइन, 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक माध्यमों से देख सकते हैं।
इस वर्ष CBSE ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की। इसमें पहले चरण की परीक्षा में शामिल होना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया था, जिसके परिणाम अब जारी कर दिए गए हैं।
नई परीक्षा प्रणाली का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक लचीला बनाना बताया जा रहा है।
छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर और अन्य निर्धारित प्लेटफॉर्म पर जाकर रोल नंबर एवं आवश्यक विवरण दर्ज कर देख सकते हैं।
बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी है।
