CBI की टीम पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी निवास, सील खोलकर ली तलाशी

CBI की टीम पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी निवास, सील खोलकर ली तलाशी


भिलाई नगर 29 मार्च । CBI की टीम आज सुबह भिलाई तीन पहुंची । टीम के द्वाराके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के भिलाई तीन स्थित बंगले का सील आज खोला गया है। आशीष वर्मा के घर पर CBI की टीम घर द्वारा तलाशी ली गई संबंधित दस्तावेज भी जप्त कर दोपहर को लौट गए।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर सीबीआई की टीम ने 6000 करोड रुपए के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मामले में 26 मार्च को छापा मारा था। इस दौरान ओएसडी आशीष वर्मा के घर पर भी टीम पहुंची थी। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी कश्मीर गए हुए थे। आशीष वर्मा की अनुपस्थिति पर सीबीआई टीम ने घर को सील कर दिया था। आज पहुंची टीम ने सबसे पहले सील को खोला उसके पश्चात एचडी की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई। आवश्यक दस्तावेजों की जप्ती के पश्चात दोपहर को टीम वापस चली गई।