बीएसपी की दीवार फांद काॅपर केबल चोरी करने घुसे दो ठेका श्रमिक पकड़ाए

बीएसपी की दीवार फांद काॅपर केबल चोरी करने घुसे दो ठेका श्रमिक पकड़ाए


बीएसपी की दीवार फांद काॅपर केबल चोरी करने घुसे दो ठेका श्रमिक पकड़ाए

भिलाई नगर, 30 जून। भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद चोरियों का सिलसिला बमुश्किल रुक नहीं पा रहा है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात सीआईएसएफ ने दो युवकों को मशीन रिपेयर शाप से काॅपर केबल चोरी कर ले जाते पकडा़ है। इस मामले एसआई संदीप कुमार की रिपोर्ट पर भट्टी पुलिस ने आरोपी प्रदीप चंद्राकर (28 वर्ष) और महेंद्र लोधी (18 वर्ष) के खिलाफ भादवि धारा 379, 447 तथा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 25 और 26 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

एसआई संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि नाइट शिफ्ट में मरोदा गेट पर तैनाती के दौरान मशीन रिपेयर शॉप में तैनात प्रधान आरक्षक आरके पट्टा ने द्वारा सूचित किया कि उसने मशीन रिपेयर शॉप एरिया के आसपास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा है। सूचना मिलते ही तुरंत मरोदा क्यूआरटी टीम को सूचित किया और क्यूआरटी में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश, धीरज वर्मा सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दो आरोपियों को घेराबंदी कर रात साढे 12 बजे पकडा़ गया। दोनों आरोपी से 10-10 किलो कापर केबल पीवीसी सहित जब्त हुआ।आरोपी प्रदीप चन्द्राकर निवासी मिनीमाता नगर, कुन्दरापारा, नेवई तथा महेंद्र लोधी सहित जो कि बिना गेट पास के था तथा दुसरे ने अपना नाम महेन्द्र लोधी निवासी ग्राम डुण्डेरा, रामनगर वार्ड 65 उतई के पास संयंत्र में प्रवेश के लिए मेसर्स नवीन कुमार के माध्यम से जारी गेट पास पाया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंनें केबल को ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र से चोरी की  है। वे दीवार फांदकर चोरी की नियत से संयंत्र में प्रवेश किए थे। दोनों आरोपी को भट्टी थाना के सुपुर्द किया गया है।