37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप -8 का हुआ समापन
दुर्ग 5 दिसंबर । पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा सी ए टी सी -कैंप – 8 का समापन हुआ। कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करते हुए व्याख्यान का आयोजन किया गया।
आज फायरिंग रेंज पर शेष बचे हुए कैडेट्स को फायरिंग कराई गई। कैंप कमांडेंट कर्नल हेमंत दुबे 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा कैंप के दौरान होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों संबंधित कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। डिप्टी कैंप कमांडेंट एडम ऑफिसर कर्नल आर सेतु माधवन कार्यक्रम में उपस्थित थे। कैंप ए एन ओ एवं पी आई स्टाफ द्वारा विषय से संबंधित जानकारी दी गई।
कैंप में मेडिकल टीम से चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत दुबे, चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, संजय सिंह, आर एच ओ, सुमन सिन्हा आर एच ओ नरेंद्र राणा , मैरीसिंह स्टाफ नर्स ने अपनी सेवाएं देकर कैंप को सफल बनाया। पुलिस टीम से आरक्षक वालेंद्र ठाकुर एवं संगीता पॉल ने अपनी सेवाएं दी। कैंप मे सूबेदार मेजर भूपति थापा, सूबेदार मुकेश कुमार, मेजर ओ पी गुप्ता, लेफ्टिनेंट सुरेखा जवादे, लेफ्टिनेंट के जे मंडल, लेफ्टिनेंट हरीश कश्यप, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण प्रसाद, लेफ्टिनेंट उमा पी बाला राजू और 37 सीजी एनसीसी बटालियन दुर्ग के जेसीओ एवं एन सीओ आदि स्टाफ शामिल थे। इस कैंप में 10 महाविद्यालयों के 246 एसडी एस डब्लू कैडेट्स उपस्थित थे।


