सेक्टर-6 साईं मंदिर सड़क दुर्घटना में मौत मामले पर जुर्म दर्ज, वाहन की हुई पहचान
भिलाई नगर, 29 मार्च। रविवार को 45 वर्षीय टंकी मरोदा निवासी की जिस चार पहिया वाहन की ठोकर से मौत हो गई, उसकी पहचान कर ली गई है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि हारु बुरई पिता गोराचंद बुरई (45 वर्ष) निवासी नेवई टंकी मरोदा रविवार को 1 बजे सेक्टर-6 सांई मंदिर के पास रोड से जा रहा था तभी टाटा एस क्रमांक सीजी 07 एजेड 9148 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये हारु बुरई को एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। शासकीय अस्पताल सुपेला से सुधीर कुमार की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की गयी। मर्ग जांच उपरांत प्राप्त तथ्यो के आधार पर टाटा एस क्रमांक सीजी 07 एजेड 9148 के चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

