*कार सवार आरोपियों ने तीन लोगों से की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर शराब के लिए छिने रूपये ,हुडको के श्रीराम चौक पर रात में मचा उत्पात*

*कार सवार आरोपियों ने तीन लोगों से की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर शराब के लिए छिने रूपये ,हुडको के श्रीराम चौक पर रात में मचा उत्पात*


कार सवार आरोपियों ने तीन लोगों से की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर शराब के लिए छिने रूपये ,हुडको के श्रीराम चौक पर रात में मचा उत्पात

भिलाई नगर, 28 दिसंबर। कल रात श्रीराम चौक हुडको में स्विफ्ट कार से पहुंचे आरोपी मोहन दुबे उर्फ कादिर और उसके साथियों ने लोगों से शराब के लिए रूपये मांगते हुए मारपीट की। इन्होंने एक पीड़ित से 250, अन्य से 3 हजार रुपये भी छीन लिए हैं। मामले की कल रात कोतवाली थाना में शिकायत बाद आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। 

कोतवाली एएसआई मनोज यादव ने बताया कि 55 वर्षीय रंजित सिंह निवासी 

एमआईजी 2/58 हुडको पेशे से ड्राइवर है। कल रात करीबन 9:30 बजे वह श्रीराम चौक के पास खड़ा था तभी हुडको निवासी मोहन दुबे उर्फ कादिर अपने दो अन्य साथी को ले स्वीफ्ट कार से पहुंचा और रंजित से गाली गलौज करते हुए शराब पीने के लिये रूपये मांगते हुए जेब से 250 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उन्होंने रंजित को डण्डे से पीटा। उसके दाहिने हाथ और पीठ में चोट आई है। यहां से आरोपी बीचबचाव करने आए दिनेश शर्मा के साथ भी विवाद करते हुए उससे भी मारपीट की और उसके दुकान तोड़फोड़ कर 3 हजार रुपये ले लिये। दिनेश को दाहिने हाथ मे चोट आई है। आरोपियों द्वारा मिलन चौक के अनीश मढरिया के घर के सामने जाकर उससे भी गाली गलौज की है। देर रात रंजित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 34, 427, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर भिलाई नगर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।