छावनी पुलिस की रेड, महिला ड्रग पेडलर गिरफ्त में, 40 हजार का गांजा जप्त

छावनी पुलिस की रेड, महिला ड्रग पेडलर गिरफ्त में, 40 हजार का गांजा जप्त


भिलाईनगर, 18 अक्टूबर। दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत सफलता प्राप्त करते हुए महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। थाना छावनी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 4 किलो गांजा कीमती करीबन 40,000/- रूपये जप्त किया गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। ज्यूडिशियल रिमांड परजेल भेजी गई। नशे के सौदागरों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि थाना छावनी पुलिस को 16 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि सी. मार्केट पावर हाउस भिलाई के पास एक महिला द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के आशय से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के नियत से अपने पास रखे होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना छावनी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दिए जाने पर एक संदेही महिला मिले जिसे घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम ए. पुष्पा पुष्पा पति स्वर्गीय ए. मोहन उम्र 50 साल साकिन सड़क नंबर 08 सेक्टर 11, स्वीपर मोहल्ला भिलाई का निवासी होना बताई। जिसके कब्जे से 04 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 40,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपिया के विरूद्ध थाना छावनी मे अपराध क्रमांक 540/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय आदेश से केन्द्रीय जेल दुर्ग में दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सउनि विनय रजक, महिला आरक्षक एलिशा, प्रआर. उमेश गंगराले, आरक्षक मेहताब अहमद की भूमिका सराहनीय रहा ।

नाम आरोपिया:- ए. पुष्पा पुष्पा पति स्वर्गीय ए. मोहन उम्र 50 साल साकिन सड़क नंबर 08 सेक्टर 11, स्वीपर मोहल्ला भिलाई जिला दुर्ग

जप्ती :- 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 40,000/- रूपये

थाना छावनी मे अपराध क्रमांक 540/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट