दो कटरबाजों को दौड़कर छावनी पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार, फरार होने का प्रयास कर रहे एक आरोपी की टूटी टांग

दो कटरबाजों को दौड़कर छावनी पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार, फरार होने का प्रयास कर रहे एक आरोपी की टूटी टांग


भिलाई नगर 15 नवंबर । छावनी थाना पुलिस द्वारा कटर बाजों पर की गई कार्यवाही ।घटना के 2 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को अलग अलग जगहों से किया गया गिरफ्तार ।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि विकाश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रवि प्रजापति और सुभान सोनी नाम के लड़कों द्वारा मामूली झगड़ा लडाई की बात को लेकर उसके भाई अनिकेत चौधरी पर कटर से पीठ में प्राण घातक चोट पहुंचाया है. सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर थाना छावनी में अपराध क्र 543/24 धारा 109,3(5)bns दर्ज कर प्रकरण के आरोपी पता तलाश हेतु प्रभारी छावनी ने दो घंटे के भीतर ही एक आरोपी को छावनी से एवं एक आरोपी को हथखोज जामुल से पकड़ा गया. आरोपी रवि पकड़ाने के पश्चात पुलिस से गाड़ी से कूदकर भागने प्रयास कर रहा था। जिसके नाली में गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट लगा था. आरोपियों से पूछताछ बाद उनको गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह , विजय शुक्ल, आरक्षक जीत नारायण , त्रिलोक भाटी, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र सिंह,मेहताब अहमद का विशेष योगदान रहा l