सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 24 जनवरी । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुलगांव दुर्ग में टाटा मोटर्स पेसेंजर व्हीकल लिमिटेड ग्राम-कोटारपुरा, अहमदाबाद विराम्गम हाईवे, सानंद अहमदाबाद के लिए (फ्री कोर्स ऑफ डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स) के लिए कैंपस सेमिनार का आयोजन किया गया है। कल 450 पद आरक्षित हैं। प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक अभ्यर्थी को 12600 रुपए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
समस्त शासकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के व्यवसाय-मोटर मैकेनिक व्हीकल, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, उपकरण यांत्रिकी, विद्युतकार, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स, मेन्टेनेंस मैकेनिक, एवं 12वीं (पीसीएम) के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए युवाओं के कुल 300 पद एवं महिलाओं के कुल 150 पदों हेतु ‘‘लर्न एंड अर्न स्कीम विथ टाटा मोटर्स-क्वेस कॉर्प लिमिटेड’’ के द्वारा टाटा मोटर्स पेसेंजर व्हीकल लिमिटेड ग्राम-कोटारपुरा, अहमदाबाद विराम्गम हाईवे, सानंद अहमदाबाद के लिए (फ्री कोर्स ऑफ डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स) आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष तक के लिए शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, पुलगांव, दुर्ग में 29 जनवरी समय प्रातः 09.30 बजे से कैम्पस/सेमिनार का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण अवधि आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए द्विवर्षीय एवं 12वीं (पीसीएम) के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए तीन वर्षीय पाठ्यक्रम होगा। संस्था में समय 10.00 बजे के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जावेगा। प्रशिक्षण अवधि में कंपनी द्वारा छात्रवृत्ति 12600/- राशि प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा 02 प्रति/02 पासपोर्ट साईज फोटाग्राफ के साथ, आई.डी. प्रूफ, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के मूल दस्तावेजों एवं 01 सेट स्वयं के द्वारा प्रमाणित छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति देवें।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुलगांव दुर्ग में कैंपस/ सेमिनार 29 जनवरी को,टाटा मोटर्स में कोर्स के लिए 450 पद, साढ़े 12 हजार रुपए मिलेगी स्कॉलरशिप

