37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप -8 में व्याख्यान, फायर फाइटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की कैडेट्स ने दी प्रस्तुति

37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप -8 में व्याख्यान, फायर फाइटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की कैडेट्स ने दी प्रस्तुति


37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप -8 में व्याख्यान, फायर फाइटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की कैडेट्स ने दी प्रस्तुति

दुर्ग 2 दिसंबर । पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा सी ए टी सी -8 कैंप के चौधे दिन की शुरुआत ड्रिल से हुई। कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करते हुए व्याख्यान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आज फायर फाइटिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्त नरेंद्र कुमार सिंग, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एंड फायर ऑफिसर दुर्ग द्वारा फायर संबंधी जानकारी प्रदान की गई जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार आग लग सकती है ? और आग बुझाने के तरीके के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। फायर फाइटिंग  पोषण एवं फायर फाइटिंग टीम नगर सेना दुर्ग द्वारा लाइव डेमोंसट्रेशन भी दिया गया। कैडेटों द्वारा प्रश्न पूछे गए एवं उनका समाधान भी किया गया।

तदुपरांत द्बै मुख्य अतिथि वक्ता वी वाय टी दुर्ग साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह द्वारा जीवन में सफलता के मूल मंत्र पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। और उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार लक्ष्य को निर्धारित करें। संकल्प ले और संकल्प को पूरा करें । अनुशासन एवं एकता पर बल देते हुए कहा कि अनुशासन में निरंतरता रखें एवं ज्ञान तथा संस्कार रूपी अनुशासन का अनुसरण करें।

कैंप में आज कैंप कमांडेंट कर्नल हेमंत दुबे 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता क्यों आवश्यक है ? जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। डिप्टी कैंप कमांडेंट एडम ऑफिसर कर्नल आर सेतु माधवन कार्यक्रम में उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मेजर ओपी गुप्ता, लेफ्टिनेंट हरीश कश्यप द्वारा किया गया। कैंप में खेलकूद प्रतियोगिता हुई जिसमें स्कॉट 5 लड़कियों द्वारा खो-खो प्रतियोगिता जीती गई तथा स्कॉड 2 छात्राओं द्वारा रस्सा खींच तथा छात्रों में स्कॉट 3 द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता तथा स्कॉड 4 द्वारा रस्सी खींच प्रतियोगिता जीती गई।

व्याख्यान उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें एकल गीत प्रतियोगिता, एकल नृत्य, द्बै नृत्य, द्बै गीत, समूह गीत , समूह नृत्य, कविता पाठ प्रतियोगिता, टैलेंट शो मे सुंदर प्रस्तुति देते हुए समा बांधा। कैंप मे सूबेदार मेजर भूपति थापा, सूबेदार मुकेश कुमार, मेजर ओ पी गुप्ता, लेफ्टिनेंट सुरेखा जवादे, लेफ्टिनेंट के जे मंडल, लेफ्टिनेंट हरीश कश्यप, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण प्रसाद, लेफ्टिनेंट उमा पी बाला राजू और 37 सीजी एनसीसी बटालियन दुर्ग के जेसीओ एवं एन सीओ आदि स्टाफ शामिल थे। इस कैंप में 10 महाविद्यालयों के 246 एसडी एस डब्लू कैडेट्स उपस्थित थे।