1 छ ग घुड़सवार रेजिमेंट एनसीसी अंजोरा के कैडेट्स ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान में दी भागीदारी, मासूमों को पिलाए पोलियो ड्रॉप

दुर्ग 27 फरवरी । 1 छ ग घुड़सवार रेजिमेंट एनसीसी अंजोरा के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थनोद एवं एनसीसी कैडेटों ने यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल तुषार उपासनी के निर्देशन में आज पल्स पोलियो महाअभियान में योगदान दिया । एनसीसी कैडेटों ने शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र थनोद, अंजोरा एवं टेड़ेसरा में जाकर पल्स पोलियो अभियान में अपना श्रमदान देते हुए शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के साथ साथ उनके रिकॉर्ड लिखने में भी सहयोग प्रदान किया।

उक्त कार्यक्रम में कैडेट वामन देशमुख, अभिषेक ,दीपक खरे, सीमा देशमुख, चंदूलाल, झरना पटेल, जिज्ञासा देशमुख, तुलेश्वरी, लक्षित देशमुख, खेमलाल, गोविंद साहू,सविता साहू एवं पीयूष साहू एवं अन्य कैडेटों ने अपना योगदान दिया । एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज पटेल ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उनकी प्रशंसा की।


