एनसीसी कैंप में कैडेट्स हो रहे निशानेबाजी में निपुण, सैन्य प्रशिक्षण के साथ घुड़सवारी में हो रहे पारंगत

एनसीसी कैंप में कैडेट्स हो रहे निशानेबाजी में निपुण, सैन्य प्रशिक्षण के साथ घुड़सवारी में हो रहे पारंगत


दुर्ग 27 जनवरी । छत्तीसगढ़ के प्रथम घुड़सवार रेजिमेंट एनसीसी द्वारा 23 से 30 जनवरी तक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 22 का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न एनसीसी इकाइयों से लगभग 232 कैडेट्स भाग ले रहे हैं ।कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग, एवं अन्य सैन्य गतिविधियों के साथ घुड़सवारी करने के लिए आवश्यक निर्देशों दिए गए हैं ।


इसी कड़ी के एनसीसी कैडेट्स को STF रेंज बघेरा दुर्ग के फायरिंग रेंज में .22 रायफल के द्वारा फायरिंग एवं फायरिंग के उसूलों की जानकारी के साथ निशानेबाजी में निपुण किया जा रहा है। जिससे उनके मन में हथियारों के प्रति संकोच एवं भय दूर हो सके। एनसीसी कैडेट्स में फायरिंग के बाद खासा उत्साह देखने को मिला। उक्त कैम्प में रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पूरे 232 कैडेट्स एवं 09 एनसीसी अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

कैम्प के प्रथम दिवस पर विभिन्न एनसीसी इकाइयों से आने वाले कैडेट्स का स्वागत एवं दस्तावेज परीक्षण का कार्य किया गया और कैडेट्स एवं अन्य अधिकारियों को व्यवस्थित किया गया। कैंप में कैडेट्स को सुरक्षित एवं स्वास्थ्य रहने के साथ साथ अपने आसपास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उक्त कैम्प के कैंप कमांडेंट 1 छ ग घुड़सवार रेजिमेंट एनसीसी अंजोरा के कमान अधिकारी कर्नल तुषार उपासनी हैं।