समाज को संगठित कर रामप्यारी ने बनाई समिति, रत्ना टंडन को मिला अध्यक्ष का प्रभार
भिलाई नगर 26 दिसंबर । भिलाई नगर की जनप्रतिनिधि समाज सेविका रामप्यारी भारती ने समाजिक महिलाओं की लगातार बैठक लेकर समाज की महिलाओं को जागरूक एवं संगठित कर रही है। इस दौरान रामप्यारी भारती के संचालन में शर्मा कॉलोनी, संतोषी पारा ,पावर हाउस भिलाई में सतनामी समाज की महिला समिति गठित की गई एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी की नियुक्ति की ।
जिससे समाज संगठित एवं एकजुट हो सके और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके । समिति के अध्यक्ष रत्ना टंडन , उपाध्यक्ष इसतिला चतुर्वेदी, महासचिव कोमल, सचिव रेशमा बंजारे, सचिव कमला कोसरे, कोषाध्यक्ष चटुकला कोसले, सलाहकार राधिका भारती, कुलेश्वरी, दुलारी अंशु ,सरिता मांडले, मंजू पिंकी जांगड़े ,लक्ष्मी टंडन ,कोमल कुमारी इस मौके पर सामाजिक महिला उपस्थित रहे। गायत्री मांडले, बसंती, राधाबाई टंडन ,द्रोपति गायकवाड, रानी महिलांगे, मीना , भारती पुणे, गायकवाड गौरी , सुमन जोशी, पवन टंडन, मीणा खुटेल, रोमा कुर्रे, सोनी कुर्रे, दिव्या टंडन उपस्थित थे।

