भिलाई नगर 22 सितंबर । मैत्री विद्यानिकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिसाली ने केरल के महान विचारक सामाजिक और सांस्कृतिक क्रांतिकारी श्रीनारायण गुरु जी की 96 वीं समाधि दिवस को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा एवं गणमान्य अतिथियों ने उनके तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शोभा निगम प्रोफेसर, दर्शन शास्त्र और लेखिका थी। विशिष्ट अतिथि टी एस राठौर और डॉ. परदेशी राम वर्मा थे। स्वागत भाषण में संस्था के प्रबंधक श्रीमान एस सजीव ने नारायण गुरु जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाते हुए समानता, एक जुटता, भाईचारा से समावेशित एक शिक्षित समाज की स्थापना करने की बात कही।

विशिष्ट अतिथि टी एस राठौर ने अपने उद्बोधन में गुरु देव जी के सिद्धांतों को वर्तमान समय में साकारात्मक और समग्र रूप से अपनाते हुए समाज की कुरीतियों को दूर कर शिक्षा को सर्वोपरि स्थान देने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि, छत्तीसगढ़ अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कालांतर की केरल की विसंगतियों को बताते हुए गुरुदेव जी के आध्यात्मिक सद्कर्म और प्रयास की चर्चा की तथा अन्य समाज सुधारकों से तुलनात्मक व्याख्या की।

विद्यालय के प्रबंधक एस साजन ने संबोधित करते हुए सामाजिक और धार्मिक भेद के विरुद्ध गुरु देव जी द्वारा चलाए गए वायकम सत्याग्रह और अहिंसा आंदोलन पर ध्यान केंद्रित किया। मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ शोभा निगम ने नारायण गुरुदेव जी के प्रति रविन्द्र नाथ टैगोर जी के विचारो की बात करते हुए गुरुदेव जी के शिव मंदिर निर्माण की विस्तार से चर्चा की साथ ही कहा की उनके सिद्धांतों के अनुरूप शीशे में अपनी आत्मा की निर्मलता को देखना चाहिए।

विद्यालय की प्रबंधक एवम प्राचार्या डॉ सजीता थंबी ने गुरु देव जी के सर्वधर्म सम्मेलन पर गहन प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री नारायण गुरु देव अपने पूरे जीवन को समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया और करेला में क्रन्तिकारी पर्तिवर्तन लाये। उन्होंने मानव धर्म को श्रेष्ठ कहा और शिक्षा के द्वारा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की बात कही। सभी अतिथियों को यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट किया गया।
इस अवसर पर साहित्यकारा डॉ नलिनी श्रीवास्तव, संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरण मैडम, प्रबंधक बंधु एस सजीव एवं एस साजन, विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी, उपप्राचार्या डॉ बीना संजीव, प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशि साजन, मैत्री विद्या निकेतन पाटन की प्राचार्या श्रीमती अमली सुगथा, भिलाई मैत्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुरेखा पाटिल और विद्यालय तथा महाविद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का समापन गुरु प्रसाद भोज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरस्वती चौरसिया और किरण टाटिया ने किया।

