🔴छावनी थाने में पिता ने दर्ज की FIR
भिलाईनगर, 22 अक्टूबर। छावनी थाना क्षेत्र में कल रात को आरोपी एवं साथियों के द्वारा दुर्गापारा में सड़क पर खेल रहे बच्चे के ऊपर पटाखा फेंका। जिसके कारण देवांश साहू झुलस गया। उसके पिता की रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस द्वारा आरोपी एवं साथियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संतोष साहू दुर्गा पारा केम्प 02 कबीर कुटी के पास भिलाई में रहता है, बी एम शाह अस्पताल में काम करता है। 21 अक्टूबर को रात्रि करीबन 09.00 बजे घर के सामने बच्चे खेल रहे थे। जिसमें संतोष साहू का बेटा देवांश साहू भी खेल रहा था। तभी विकास गुप्ता और उसके साथी गली तरफ से आये और संतोष साहू के घर के पास में फटाका में आग लगा कर निचे रख दिया। उनमें से एक युवक फटाका को उठा कर बेटा देवांश साहू के तरफ फेंक दिया। फटाका देवांश के उपर आकर फट गया। जिससे देवांश के कपडा में आग लग गया। तब देवांश दौडते हुए घर आया तो देखे की देवांश के गर्दन, बांये कान के पास जलने से चोट आया है। देवांश को इलाज के लिए बीएम शाह अस्पताल भिलाई में ले जाकर ईलाज कराये हैं। संतोष साहू की रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 0556/25 के तहत विकास गुप्ता और उनके साथियों के खिलाफ धारा 288-BNS, 3(5)-BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

