सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 जनवरी। आमतौर पर आपने जानवरों को सड़क पर चलते या फिर किसी के घर में ही घुसते हुए देखा होगा। लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा होगा कि वे छत पर चढ़ जाएं।इस वीडियो में एक सांड छत पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है और जब उतरने की लाख कोशिशों के बाद उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने छत से छलांग लगा दी और बुरी तरह गिरते हुए सड़क पर आ गया। उसकी इस हरकत पर राह चलते लोग भी सहम गए।
वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि सांड ने जैसे ही छत से छलांग लगाई उसका पैर आगे निकले शेड पर अटक गया और वो बुरी तरह पीठ के बल सड़क पर गिर पड़ा। जाहिर सी बात है उसे काफी चोटें भी आई होगी लेकिन वो वहां से थोड़ी देर बाद उठा और चलता बना। इस वीडियो को अजय अत्री ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है जिसे खूब देखा जा रहा है।


