BSP के गेटों पर VTS, सर्वर व IN-OUT की समस्याओं को ले DIG से मिला BTTTA

BSP के गेटों पर VTS, सर्वर व IN-OUT की समस्याओं को ले DIG से मिला BTTTA


🛑वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाने और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा

भिलाईनगर, 26 अक्टूबर 2026। भिलाई स्टील प्लांट के विभिन्न गेटों पर ट्रांसपोर्टरों को आ रही समस्याओं के निराकरण को लेकर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को CISF मुख्यालय, भिलाई में DIG श्री चंदन झा से मुलाकात की। इस दौरान प्लांट के गेटों पर VTS, सर्वर और वाहनों की IN-OUT प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि गेटों पर तकनीकी समस्याओं के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। बैठक में इन समस्याओं के समाधान तथा परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में CISF कमांडेंट श्री कुंवर बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से महासचिव श्री मलकीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी, संरक्षक श्री महेंद्र सिंह, श्री बलजिंदर सिंह और सचिव श्री शाहनवाज कुरैशी उपस्थित थे।

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ट्रांसपोर्टरों को होने वाली परेशानियों को दूर करने और प्लांट के गेटों पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य तकनीकी एवं परिचालन संबंधी समस्याओं का समाधान कर परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना और ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करना रहा।

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं के निराकरण और उनके हितों के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।