हास्टल रूम से बीटेक छात्रा का लैपटॉप चोरी, जांच में जुटी सुपेला पुलिस

हास्टल रूम से बीटेक छात्रा का लैपटॉप चोरी, जांच में जुटी सुपेला पुलिस


हास्टल रूम से बीटेक छात्रा का लैपटॉप चोरी, जांच में जुटी सुपेला पुलिस

भिलाई नगर, 3 अगस्त। श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक की छात्रा का लैपटॉप रूम से चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज के बीटेक द्धितीय वर्ष की छात्रा आफरीन जोया (20 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह शंकराचार्य मेडिकल कालेज केंपस उभय भारती हास्टल में रहती है। उसकी रूम पार्टनर नाजिया कुरैशी निवासी रायपुर है। विगत रात दोनों खाना खाकर हास्टल के रूम में सोयी थीं और सुबह उठीं तो रूम में रखा लैपटाप आसुस थिन एंड लाइट चार्जर समेत गायब है। आसपास पता तलाश पश्चात न मिलने पर सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज करवायी है।