सेक्टर-6 में कार की ठोकर से बीटेक छात्र घायल, जुर्म दर्ज

सेक्टर-6 में कार की ठोकर से बीटेक छात्र घायल, जुर्म दर्ज



भिलाई नगर, 20 सितंबर। टाऊनशिप सेक्टर-6 में कल दोपहर बाईक सवार बीटेक का छात्र कार की ठोकर से घायल हो गया। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस कार क्रमांक सीजी 07 एयु 5491 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोहका रोड रूंगटा कालेज के पास निवासी बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र रोशन दुबे (19 वर्ष) पार्ट टाईम कुरियर डिलीवरी का काम करता है। वह दोपहर ढाई बजे कोहका रोड से कुरियर डिलीवरी करने अपनी मोटर सायकल क्रमांक जेएच 03 एसी 3643 से सेक्टर-6 एवेन्यु डी आया और लौटती समय आई टेन कार क्रमांक सीजी 07 एयु 5491 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाईक को बांए साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। राकेश बाईक सहित नीचे गिर गया और उसके दाहिने पैर, बांये हाथ में चोट आई है। दुर्घटना से उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।