बीएसपी की जानलेवा सड़को का जल्द होगा जीर्णोद्धार, इंटक की सीईडी के विभाग प्रमुख के साथ हुई बैठक का परिणाम

बीएसपी की जानलेवा सड़को का जल्द होगा जीर्णोद्धार, इंटक की सीईडी के विभाग प्रमुख के साथ हुई बैठक का परिणाम


भिलाई नगर 20 अगस्त । इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल की सीईडी के विभाग प्रमुख महाप्रबंधक राकेश पांडेय के साथ बैठक हुई जिसमें बोरिया गेट से जोरा तराई गेट तक सड़क के गद्ढो को जल्द भरने, संयंत्र भवन से प्लेट मिल एवं खुर्सीपार गेट से बीआरएम तक की सड़क का जल्द मेंटेनेंस करने की मांग की गई। इसके अलावा प्लांट के शौचालय एवं सड़क सफाई का भी मुद्दा उठा l महाप्रबंधक राकेश पांडेय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बोरिया गेट से जोरा तराई गेट होते हुए ओएचपी बी तक की सड़क का मुआयना किये एवं सभी मार्गों का जल्द मेंटेनेंस करने का आश्वासन दिया l

बैठक में महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि बरसात के कारण पूरे संयंत्र के मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है इन सड़कों का जल्द से जल्द मेंटेनेंस करना बहुत जरूरी है l
कार्यकारी अध्यक्ष पूरण वर्मा ने पीवीएस 2 के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े गड्ढे होने एवं एमआरडी चौक से पावर प्लांट 1 की सड़क पर गडढो की शिकायत करते हुए इसे जल्द सुधारने को कहा l
उप महासचिव रमाशंकर सिंह ने बोरिया गेट से एम आर डी चौक तक धूल उड़ने एवं एमआरडी चौक के पास सड़क पर गड्ढे होने की शिकायत की l सचिव ताम्रध्वज सिन्हा ने संयंत्र भवन से जोरा तराई गेट एवं उसके आगे ओएचपी बी तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की शिकायत करते हुए कहा कि यह सबसे व्यस्ततम सड़क में से एक है l यहां कर्मचारी जान जोखिम मे डालकर ड्यूटी आते हैं साथ ही जोरातराई गेट के पास बरसात का पानी भरा रहता है। जिससे कर्मचारियों को फिसलकर गिरने का डर भी बना रहता है l

अतिरिक्त महासचिव शेखर कुमार शर्मा ने कनवर्टर शॉप चौक से कोक ओवन बैटरी तक की सड़क का मेंटेनेंस करने एवं सीपीपी 2 डिस्पेचर बिल्डिंग में टॉयलेट सीट बदलने को कहा एवं यहां के टॉयलेट सफाई की नियमित मॉनिटरिंग की जरूर बताएं l उप महासचिव सी पी वर्मा ने खुर्सीपार गेट के आगे रोड नंबर 14 रेल मिल कैंटीन से वायर राड मिल चिमनी तक की सड़क पर गड्ढे होने एवं फिसलन होने की शिकायत की साथ ही मर्चेंट मिल के सामने रोड नंबर 9 जो बीआरएम तक जाता है इस रोड पर भी बड़े गड्ढे होने की शिकायत करते हुए इसको जल्द मेंटेनेंस करने कहा। उन्होंने वायर राड मिल कैंटीन के पास के टॉयलेट का लेबल बहुत डाउन हो जाने की शिकायत करते हुए इसको रिनोवेट करने की मांग की l
उप महासचिव शिव शंकर सिंह ने मेन गेट के पास की बाइक गैलरी के सामने पानी भरे रहने की शिकायत करते हुए कहा कि अक्सर कर्मचारियों को यहां ड्यूटी आते और जाते समय गिरने का डर बना रहता है यहां सड़क का मेंटेनेंस कर समस्या से छुटकारा दिलाया जाए l
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस रवि ने टी एंड डी कंट्रोल रूम के पास बरसात के समय सड़क पर हमेशा पानी भरे रहने की समस्या बताया। वरिष्ठ सचिव जीके अग्रवाल ने संयंत्र भवन चौक से प्लेट मिल वर्क बिल्डिंग तक के बीच में गड्ढे होने एवं इसका जल्द मेंटेनेंस करने की मांग की l
वरिष्ठ सचिव राजकुमार ने एसएमएस 3 एस आर यू एम कन्वर्टर एरिया में टॉयलेट बनवाने की मांग की उन्होंने वर्क बिल्डिंग 5 मे ग्राउंड फ्लोर पर वेस्टर्न टॉयलेट लगाने की जरूर बताई l उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी जिनके पैर में तकलीफ है उनके लिए यहां वेस्टर्न टॉयलेट लगवाना बहुत जरूरी है। महाप्रबंधक राकेश पांडे ने इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया l उप महासचिव पीके विश्वास ने कहा कि मशीन से जो सड़कों की सफाई हो रही है उस पर और अधिक निगरानी की जरूरत है।
महाप्रबंधक राकेश पांडेय ने कहा कि इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा उन्होंने इंटक प्रतिनिधि मंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बोरिया गेट से जोरातराई गेट तक एवं आगे ओएचपी-बी तक तथा संयंत्र भवन चौक से प्लेट मिल तक की सड़क का मुआयना किया एवं तुरंत संबंधित सेक्शन के अधिकारियों को जल्द सड़कों का मेंटेनेंस करने का निर्देश दिया l

बैठक में सीईडी के विभाग प्रमुख महाप्रबंधक राकेश पांडेय इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा अतिरिक्त महासचिव शेखर कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस रवि उप महासचिव रमाशंकर सिंह सी पी वर्मा शिव शंकर सिंह पीके विश्वास वरिष्ठ सचिव राजकुमार जी के अग्रवाल एवं सचिव ताम्रध्वज सिन्हा शामिल थेl