बोरिया गेट के आसपास चला बीएसपी का बुलडोजर, 50 से अधिक कब्जेधारियों को खदेड़ा, 20 हजार वर्गफीट भूमि कराई मुक्त, कार्यवाही में भिलाई निगम एवं पुलिस विभाग ने किया सहयोग

बोरिया गेट के आसपास चला बीएसपी का बुलडोजर, 50 से अधिक कब्जेधारियों को खदेड़ा, 20 हजार वर्गफीट भूमि कराई मुक्त, कार्यवाही में भिलाई निगम एवं पुलिस विभाग ने किया सहयोग


भिलाई नगर 11 मार्च । भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट, भिलाई नगर पालिक निगम द्वारा भारी पुलिस बल तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बोरिया गेट के निकट अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 से अधिक ठेलों को हटाया गया एवं 20000 वर्गफीट भूमि को खाली कराया गया।

इस कार्यवाही में 125 से अधिक लोग शामिल हुए। कब्जेधारी द्वारा सड़क तथा अनेकों अवैध स्ट्रकचर का निर्माण कर लिया गया था। देखने से ऐसा लगता तथा फिल्मों में विलेन द्वारा कोई अड्डा बनाया जाता है, उसी तर्ज पर अड्डे जैसा अवैध निर्माण किया गया था । 5 फरवरी को प्रवर्तन विभाग की टीम के साथ गाली गलोच करने वाले अवैध कब्जेधारी का अड्डा तहस नहस किया गया।

ले रखा था अवैध बिजली और नल कनेक्शन

संपदा न्यायलय से पारित डिक्री आदेश क्रमांक -79/2022 के अनुपालन में अवैध निर्माण, रोड नंबर-02, बोरिया गेट के निकट करीब बीस हजार स्क्वायर फीट भूमि पर कई अवैध स्ट्रक्चर तथा सड़क निर्माण कर, अवैध बिजली कनेक्शन, अवैध नल कनेक्शन को लेकर बी एस पी भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए थे। कार्यालक मजिस्ट्रेट गुरुदत्त पंचभाई , पुलिस लाइन दुर्ग के जवान, भिलाई नगर पालिक निगम के कर्मी तथा अधिकारी और नेवई थाना पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी की मदद से सभी अवैध निर्माण हटाया गया तथा बेदखली की कार्यवाही की गई । अवैध कब्जेधारियों द्वारा 05 फरवरी को बी एस पी कर्मियो के साथ इसी जगह दुर्व्यवहार किया गया था , आज उसे पूरी तरह तहस नहस कर दिया गया ।

अवैध कब्जेधारी के विरुद्ध बी एस पी द्वारा 05 फरवरी को भट्टी थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाया गया था।कब्जेधारियों द्वारा वहा पक्का सड़क निर्माण कर लिया गया था , साथ ही 50 से अधिक ठेलों को रखा जाता था । साथ ही तीन छोटे शेड तथा ढाबा स्टाइल में शेड का भी निर्माण किया गया था । जहा और सामाजिक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहता था । इस जगह अवैध बिजली कनेक्शन तथा पानी कनेक्शन भी लिया गया था ।उक्त बी एस पी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही भूमि अनुभाग के सर्वेक्षक द्वारा चिन्हांकन के पश्चात किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाए के अधिकारियो, कर्मचारियों, निजी सुरक्षा गार्ड, महिला गार्ड सहित, पीएचडी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, दुर्ग पुलिस लाइन के जवान, भट्टी थाने के टीआई विपिन रंगारी तथा जवान, भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई के अनिल मेश्राम, रोहित यादव, राम साय पारकर, मोहन यादव, अनिल देशमुख, राजेंद्र कुमार, कन्हैया यादव, मंगल प्रसाद जांगड़े, मुरली कुमार , मान सिंह, लीज सेक्शन, भूमि विभाग,पीएचडी, पीएचई, राजस्व विभाग, इलेक्ट्रिकल विभाग, सिविल विभाग आदि सहित लगभग 125 लोग टीम में सम्मिलित थे ।