अधुरे वेज रिवीजन और भेदभाव के खिलाफ बीएसपी वर्कर्स युनियन ने किया विरोध प्रदर्शन, यूनियन ने सीईओ के नाम सौंपा ज्ञापन
भिलाई नगर 30 अक्टूबर । सेल के अत्यधिक लाभ में होने पर भी बाकि पीएसयु की तरह ही 15% एमजीबी, 35% वैरियेबल पर्क्स, 9% पेंशन में अंशदान, ओपन इंडेड पे स्केल और 1 जनवरी 2017 से संपूर्ण एरियर्स ना देने और वेज रिवीजन में देरी के कारण टुल-डाऊन और सफल हड़ताल होने के बाद भी बीएसपी कर्मियों समेत सभी सेलकर्मियों को संस्पेशन, ट्रांसफर और निराशा ही हाथ लगी।
*बीएसपी वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि सेल मैनेजमेंट और NJCS युनियनों ने वेतन समझौते के नाम पर सिर्फ 2 पेज का एक MoU बना दिया है, जिसमें 13% एमजीबी और 26.5% वैरियेबल पर्क्स देकर सेल कर्मियों के बाकि लंबित मुद्दों जैसे एचआरए, एरियर्स, पेंशन, पे-स्केल, छुट्टियाँ आदि को सब कमिटी के माध्यम से और लंबा खींचने चेष्टा की जा रही है। क्योंकि इसके पहले भी सेल मैनेजमेंट ने NJCS युनियनों के साथ मिलकर सभी बीएसपी कर्मियों के मुद्दों जैसे एचआरए, सम्मानजनक पदनाम आदि को सब कमिटी में डालकर अभी तक टालता आया है।
आज सेल बहुत अच्छे आर्थिक स्थिति में है। सेल ने पिछले 6 तिमाही में 28000 करोड़ का कर्जा चुकाकर 17,777 करोड़ का लाभ कमाया है। ऐसे में एक सम्मानजनक वेज रिवीजन ना करते हुए आधा अधूरा वेज रिवीजन करना सभी बीएसपी कर्मियों के साथ धोखा है।

बीएसपी वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि सेल प्रबंधन ने एक ओर सेल के आफिसरों को बाकी सरकारी प्रतिष्ठानों के भांति 15% एमजीबी और 35% वैरियेबल पर्क्स का लाभ वेज रिवीजन के रुप में दिया, वही सेल के वर्कर्स को वेज रिवीजन के नाम पर 13% एमजीबी और 26.5% वैरियेबल पर्क्स का ही लाभ दिया गया। वेतन समझौते की विसंगतियों और बीएसपी कर्मियों के साथ पक्षपात का बीएसपी वर्कर्स युनियन कड़ा विरोध करता है। बीएसपी वर्कर्स युनियन वेतन समझौते के नाम पर सेल मैनेजमेंट और NJCS युनियनों के बीच हुए इस अतार्किक और अनैतिक MoU के विरोध में आज सुबह 7:30 से 9 बजे तक इक्विपमेंट चौक (मुर्गा चौक) में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें बीएसपी कर्मियों ने आकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।
बीएसपी कर्मियों ने NJCS समिति को पुनर्गठित करने की वकालत की। सेल को हानि से उठाकर लाभ में लाने वाले तथा सेल का कर्जा कम करने वाले सभी श्रमवीरों में सेल मैनेजमेंट द्वारा आफिसरों और कर्मियों के इस भेदभावपूर्ण वेज रिवीजन के प्रति बहुत रोष दिखा तथा वे हतोत्साहित भी दिखें।
विरोध प्रदर्शन के पश्चात बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) ने वेतन समझौते में भेदभाव, अपूर्ण MoU को वापस लेने तथा सब कमिटी के भरोसे छोड़े गए मुद्दों को शीघ्र सुलझाते हुए एक सम्मानजनक वेज रिवीजन करने के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के स्थानीय मुद्दों के शीघ्र निराकरण मांग को लेकर महाप्रबंधक आईआर के माध्यम से डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को ज्ञापन सौंपा गया ।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बी एस पी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता,महासचिव खूबचंद वर्मा, उप महासचिव शिवबहादुर सिंह,दिल्लेश्वर् राव, नरसिंह राव,जितेंद्र यादव, वरिष्ट उपाध्यक्ष नोहर सिंह गजेंद्र, जोगा राव, हेमंत कुमार आदिल,वरिष्ट सचिव आशीष श्रीवास्तव,प्रदीप सिंह ,राजेश फिरंगी,लूमेश कुमार,संदीप सिंह,कन्हैया लाल अहीर, राजेश यादव,राजेश शर्मा, रविशंकर सिंह, रामचंद्र साहू प्रमुख रूप से शामिल थे।

