भिलाई में एक्सीडेंट से बीएसपी कर्मी के बेटे की मौत, बिजली खंभे से टकराई थी बाइक

भिलाई में एक्सीडेंट से बीएसपी कर्मी के बेटे की मौत, बिजली खंभे से टकराई थी बाइक



भिलाईनगर 02 दिसम्बर। बिजली खंभे से बाइक टकराने से बीएसपी कर्मी के बेटे की मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर एरिया निवासी प्रार्थी शिवराम सिंह बीएसपी में नौकरी करता है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 नवंबर की रात 8 बजे घर में बताया कि मोटर साइकिल से घुमने जा रहा हूं कहकर निकला था। रात 1.20 बजे फोन से सूचना मिली कि रविकुमार नाम का व्यक्ति जवाहर उद्यान के पास एक्सीडेंट हो गया है। जल्दी आओ तब प्रार्थी जवाहर उद्यान के पास गया तो देखा उसका बेटा रविकुमार बिजली खंभा में मोटर साइकिल अनिंत्रित होकर जाकर टकरा गई। इससे माथा सिर नाक मुंह में चोंट लगा है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग लेकर गया था, जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत होना बताया है। भिलाईनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।