बीएसपी कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, प्रथम पाली ड्यूटी पर राजनांदगांव से आ रहा था भिलाई
दुर्ग 11 मार्च । पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजनांदगांव दुर्ग रोड पर आज सुबह ड्यूटी जा रहे बीएसपी कर्मी को अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बीएसपी कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलगांव पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पुलगांव पुलिस ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी आशुतोष मोहबे पिता दिग्विजय मोहबे 38 वर्ष सोनारपारा वार्ड 24 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का निवासी रोज की तरह आज भी राजनांदगांव से अपने बाइक से प्रथम पाली पर ड्यूटी पर आज सुबह भिलाई आ रहा था । इसी दौरान 5:30 बजे के करीब पुलगांव बस्ती के पास अज्ञात वाहन के द्वारा आशुतोष के बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में आशुतोष को गंभीर चोटें आई थी। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । उसके छोटे भाई शशांक मोहबे के द्वारा घटना की सूचना पुलगांव पुलिस को दी गई। रिपोर्ट पर से पुलगांव पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

