सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय करने वालों पर चला बीएसपी का जेसीबी, कब्जा मुक्त हुई सड़क, कब्जे धारियों का राजनीतिक दबाव भी नहीं आया काम


सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय करने वालों पर चला बीएसपी का जेसीबी, कब्जा मुक्त हुई सड़क, कब्जे धारियों का राजनीतिक दबाव भी नहीं आया काम

भिलाई नगर 5 मई । सड़क पर कब्जा करके यातायात व्यवस्था को ठप करने वाले अवैध कब्जे धारियों के खिलाफ सिविक सेंटर में बेदखली अभियान चलाया गया। बीएसपी के जेसीबी ने अवैध कब्जे दारियो को खदेड़ कर सड़क को कब्जे से मुक्त किया। खाना  की अवैध कब्जे धारियों के द्वारा राजनीतिक अप्रोच के माध्यम से विरोध करके भी किया गया परंतु बीएसपी के प्रवर्तन भूमि एवं राजस्व विभाग के सामने उनकी एक नहीं चली।

प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के मौजूदगी में आज दिनांक 05/05/2022 को कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रीमती क्षमा यदु के निर्देशन एवं भारी पुलिस बल के सहयोग एवं सुरक्षा मे भिलाई इस्पात संयत्र के प्रवर्तन, भूमि एवं राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जाधारियों का अवैध कब्ज़ा जे सी बी की सहायता से हटाया गया, इस कार्यवाही के आरम्भ होने के पूर्व ही कब्जाधारियों द्वारा स्वयं  ही अपना समान  हटाने लगे, कुछ कब्जेधारियों द्वारा राजनैतिक पहुंच का लाभ लेने की कोशिश की गई परंतु प्रबंधन द्वारा बेदखली की कार्यवाही जारी रखी ।

सड़क पर दुकान लगाने के वजह से सैकड़ो संख्या में लोगो द्वारा भीड़ लगाकर यातायात व्ययस्था ठप कर दी जाती थी जिसकी शिकायत टाउनशिप वासियो द्वारा लगातार किया जा रहा था ।कार्यवाही के दौरान ऐसे प्रबुद्धजनों के साथ ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा भी इस कार्यवाही में सहयोग और समर्थन किया गया ।प्रवर्तन विभाग के अनुसार सिविक सेन्टर एवेम अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी जिसकी मांग स्थानीय नागरिक, बी एस पी कर्मचारी, अधिकारी व विभिन सामाजिक संगंठनो द्वारा लंबे समय से कर रहे है ।

सृदृढ एवेम स्वच्छ जिला तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर सेवाये विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारिओ के  विरुद्ध सफलता पूर्वक कार्यवाही की जा रही है, जिस से टाउनशिप में कानून व्ययस्था और भी बेहतर हो गयी है ।

नागरिकों द्वारा लगातार शिकायत प्राप्त हो रहा था उक्त स्थल पर  युवा इकठा होकर नशा करने के साथ साथ रास्ता जाम कर के आम नागरिकों से वाद विवाद झगड़ा करते है ।