समर कैंप में नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले विभूतियों का बीएसपी प्रबंधन ने किया सम्मान

समर कैंप में नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले विभूतियों का बीएसपी प्रबंधन ने किया सम्मान


भिलाई नगर 10 अक्टूबर । भिलाई इस्पात संयंत्र के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के द्वारा आज भिलाई क्लब में भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।

इस समारोह में खेल के क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र का पूरे देश एवं विदेशों में नाम रोशन करने वाले खे नाम रोशन करने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक खेल एवं सांस्कृतिक विभाग निशा सोनी, विशेष अतिथि में डॉक्टर अनुपम लाल एवं साईं राम जाखड़ थे।


इस भव्य समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा ग्रीष्म ऋतु में आयोजित समर कैंप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों के बच्चों एवं नवोदित खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित करने वाले विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को आज अतिथियों द्वारा जर्सी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा सभी खेलों के कोच को अपनी सेवाएं देकर बीएसपी का नाम खेल के क्षेत्र में गौरवान्वित करने के लिए प्रशंसा करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।