बीएसपी प्रबंधन का कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड, अफसर के समान, गैर कार्यपालक कर्मचारियों को भी मोबाईल सेट, रिचार्ज एवं इंटरनेट पैक की सुविधा दे प्रबंधन – बीएकेएस

बीएसपी प्रबंधन का कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड, अफसर के समान, गैर कार्यपालक कर्मचारियों को भी मोबाईल सेट, रिचार्ज एवं इंटरनेट पैक की सुविधा दे प्रबंधन – बीएकेएस


भिलाई नगर 11 अगस्त। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने निदेशक प्रभारी , भिलाई इस्पात संयंत्र को पत्र लिखकर सभी गैर कार्यपालक कर्मचारियों को भी मोबाईलसेट, सीम, रिचार्ज एवं इंटरनेट पैक की सुविधा देने का माँग किया है । अपने पत्र मे यूनियन ने लिखा है कि सेल को एक निजी ऑनलाइन संस्था द्वारा “ग्रेट प्लेस ऑफ वर्क ” की उपाधि से विभुषित किया गया है । स्वभाविक है कि ग्रेट वर्क प्लेस तभी माना जा सकता है जब उसमे कार्यरत सभी कार्मिको को एक समान सुविधा उपलब्ध कराई जाय ।


भिलाई इस्पात संयंत्र मे लगभग 13000 गैर कार्यपालक कर्मचारी कार्यरत है । जो पुरे मनोयोग से भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा कर रहे है । कार्यस्थल पर संयंत्र की सेवा हेतु वो वर्षो से अपना निजी मोबाईल, इंटरनेट का उपयोग भी कर रहे है । 2012 वेज रीविजन समझौते में सभी कार्मिको को “नीड बेस्ड” के आधार पर मोबाईल की सुविधा देने का जिक्र किया गया था । “नीड बेस्ड” शब्द का आधार पर कुछ खास कर्मचारियों जैसे वरिष्ठ अधिकारीगणों के ड्राईवर, ऑफिस स्टॉफ को ही मोबाईल सीम एवं रिचार्ज की सुविधा दी गई है ।
जबकि इसके विपरित सभी अधिकारी वर्ग (ई 1 से लेकर ई 9 ग्रेड तक) को बगैर “नीड” का पता लगाए ही मोबाईल सेट, सीयुजी मोबाईल सीम, रिचार्ज, इंटरनेट पैक, लैप टॉप / कंप्युटर, प्रिंटर , फ्री वाई फाई आदि की सुविधा दी जा रही है । एक संस्थान मे पद और कद देखकर सुविधा मे अंतर करना न तो नैतिक दृष्टि से सही है तथा न ही संवैधानिक दृष्टि से भी सही है । उसमें भी यह कही से जायज नही है कि उच्च वेतन वाले वर्ग को संगठन के कार्यों के लिए संगठन सुविधा दे तथा कम आय वर्ग को संगठन के कार्य के लिए अपने पैसे लगाकर कार्य करना पड़े ।


बीएसपी गैर कार्यपालक कर्मचारी विभाग तथा संगठन के कार्य के लिए अपने पैसे से खरिदे मोबाईल सेट , मोबाईल सीम, इंटरनेट पैक, कॉलिंग पैक का उपयोग कर रहे है । जिसमें अपने अधिकारियों तथा साथी कार्मिको से संपर्क करना, मैसेज देना, बायोमेट्रिक अटेंडेस देना, आरएफआईडी एप, अस्पताल एप, पर्सनल विभाग का एप, नगर सेवा शिकायत पोर्टल , पेंशन पोर्टल, एनपीएस, पे स्लीप पोर्टल आदि का उपयोग है ।
स्वभाविक है कि एक तरफ प्रबंधन , एनजेसीएस समझौते का मनमाफिक व्याख्या कर अपने पसंदीदा कार्मिकों (जो बहुत ही कम संख्या में है) को सिर्फ मोबाईल सीम तथा रिचार्ज की सुविधा दे रही है तो दूसरी तरफ बगैर आवश्यकता जाँचे (नीड बेस्ड) सभी अधिकारी वर्ग को मोबाईल तथा इंटरनेट से जुड़े सभी सुविधा दे रही है ।
यह भारी भेदभाव बताता है कि प्रबंधन , कंपनी को, “कंपनी पॉलिसी” के बदले “पर्सनल पॉलिसी” से संचालित कर रही है।

अमर सिंह , अध्यक्ष , बीएकेएस भिलाई ने कहा कि”कंपनी पॉलिसी ” को सभी कार्मिको पर एक समान सुविधा लागू करने के लिए यूनियन माँग कर रही है। सभी गैर कार्यपालक कर्मचारियों को मोबाईल सीम, मोबाईल सेट , कॉलिंग/इंटरनेट पैक सहित, फ्री वाई फाई (आवास और कार्यस्थल ) की सुविधा उपलब्ध कराई जाय ।