टाउनशिप में विद्युत अवरोध की शिकायत दर्ज कराने बीएसपी ने जारी किया टेलीफोन नंबर

टाउनशिप में विद्युत अवरोध की शिकायत दर्ज कराने बीएसपी ने जारी किया टेलीफोन नंबर


भिलाई नगर 23 सितंबर । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नागरिक सुविधा हेतु भिलाई टाउनशिप में विद्युत अवरोध की स्थिति में शिकायतों को दर्ज करने एवं उस संबंध में पूछताछ करने के लिए नगर विद्युत केन्द्र क्रमांक-02 (टीडीएस-02) मरौदा सेक्टर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मरौदा सेक्टर में कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0788-085-7162 है। बीएसपी के वेबसाइट https://www.sail-bhilaisteel.com से एप्लिकेशन को डाउनलोड करके भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।