बीएसपी ठेका श्रमिकों का बढ़ा वेतन, हिट्सू ने की गणना, मई माह से इतना मिलेगा वेतन

बीएसपी ठेका श्रमिकों का बढ़ा वेतन, हिट्सू ने की गणना, मई माह से इतना मिलेगा वेतन


भिलाई नगर 10 अप्रैल । 1अप्रेल से ठेका श्रमिकों की राज्य सरकार द्वारा नई वेतन दर लागू कर दी गई है। न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत श्रमायुक्त एवं सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से वर्ष मे 2 बार जारी किया जाता है! इसी संदर्भ मे भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने नई प्रभावी दैनिक मजदूरी पर 2 अप्रेल को परिपत्र जारी कर तमाम ठेकेदार, समस्त प्रमुख नियोक्ता एवं ठेका प्रचालन अधिकारी को यह परिपत्र वितरण कर सूचित कर दिया गया है!

9 रूपये प्रतिदिन वेतन की बढ़ोत्तरी

ठेका श्रमिकों के लिए नई वेतन दर 1अप्रेल से प्रभावी है जो मई माह मे देय अतः ठेका श्रमिकों के खाते मे हांजरी की गणना के आधार पर बढ़ा हुआ वेतन मई माह मे प्राप्त होगा!

हिट्सू ने की ठेका श्रमिकों के वेतन की गणना –सोनी


हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन के महासचिव योगेश सोनी ने बताया कि निरंतर मजदूर हितो उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते आया है। इसी परिपेक्षय मे हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र मे कार्यरत तमाम श्रमिकों को 1अप्रेल से राज्य सरकार की न्यूनतम तय दैनिक मजदूरी के साथ साथ भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दी जा रही AWA एडिशनल वेलफेयर एलाउन्स की राशि की गणना व पी एफ ई एस आई की कटौती के पश्चात तमामा श्रेणी के श्रमिकों को प्राप्त वास्तविक वेतन की जानकारी दी!
तमाम कटौती के बाद ठेका श्रमिकों के खाते मे माह मे 26 हाजरी ड्यूटी करने पर
अर्धकुशल (USW) को 13426 रूपये प्रतिमाह
अर्धकुशल (SSW)- 13993 प्रतिमाह
कुशल (Sw)-14674 प्रतिमाह
अतिकुशल (HSW)-15354 प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा।

14 अप्रेल बंद छुट्टी, मिलेगा अतरिक्त वेतन :-


हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक युनियन के कोषाध्यक्ष रूपेंन्द्र ठाकुर ने जानकरी देते हुए बताया की इसी अप्रेल माह की 14 तारीख को अम्बेड़कर जयंती होने के कारण संयंत्र प्रबंधन ने बंद छुट्टी पर परिपत्र जारी किया है इस कारण ड्यूटी करने वाले तमाम ठेका श्रमिकों को नियमानुसार एक दिन का अतरिक्त वेतन भुगतान प्राप्त होगा इसी तरह साल मे जितने राष्ट्रीय अवकाश पड़ते है उस दिन श्रमिक ड्यूटी करता है तो ऐसे तमाम श्रमिकों को एक दिन का अतरिक्त भुगतान प्राप्त करने की पात्रता होती है!