सीजी न्यूज ऑनलाइन 30 जनवरी । सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में दो चयनितों की जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई ने पूर्व चेयरमेन आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी संगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी ने अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। सिविल लाईन थाना पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र जोशी से सीजीपीएससी के बड़े अधिकारियों से परिचय बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था और ठगी करता था। इतना ही नहीं विशेष अनुशंसा के तहत नियुक्ति होना बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देता था। उसने नौकरी लगाने का झांसा देकर आधा दर्जन बेरोजगारों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने फूड इंस्पेक्टर, लेक्चरर समेत पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर रिश्तेदारों समेत अब तक कई पीड़ितों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।
पीएससी घोटाला, शशांक और पत्नी की जमानत खारिज
इससे पहले बुधवार को विशेष सीबीआई कोर्ट ने जेल में बंद कारोबारी श्रवण गोयल के पुत्र शशांक गोयल और बहू भूमिका की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई में सीबीआई ने घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जमानत का विरोध किया और प्रकरण के विवेचनाधीन होने का हवाला देते हुए कहा कि जमानत मिलने से जांच और साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश लीलाधर साय यादव ने जमानत याचिका खारिज कर दिया है। इनके चयन के लिए शशांक के पिता उद्योग पति श्रवण गोयल ने टीएस सोनवानी की पत्नी के एनजीओ के खाते में दो किश्तों में 45 लाख रूपए रिश्वत के दिए थे। मामले श्रवण और सोनवानी भी जेल में है।
