देवर और ननद ने मिलकर भाभी से की मारपीट, कैम्प-2 का मामला

देवर और ननद ने मिलकर भाभी से की मारपीट, कैम्प-2 का मामला



भिलाई नगर, 16 सितंबर। अहमद नगर कैम्प-2 में ननद और देवरों ने मिलकर अपनी भाभी के साथ जमकर मारपीट की है। घायल महिला की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी अशरफ उल्ला, अहमद उल्ला और अतिया सिमना के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि पांडू किराना स्टोर्स के पास अहमद नगर निवासी सालेहा परवीन (32 वर्ष) घर पर ही किराना दुकान चलाती है। वह सुबह 11 बजे घर पर अकेली थी तभी घर के ऊपर रहने वाली उसकी ननद अतिया सिमना आयी और दरवाजा जोर जोर से पीटने लगी। सालेहा जैसे ही बाहर निकली पुराने घरेलु विवाद की बात पर वह गाली गलौज करने लगी। मना करने पर सालेहा के दोनो देवर अशरफ और अहमद भी आ गए और तीनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सालेहा से मारपीट की। अशरफ ने डंडे से सालेहा को मारा जिससे उसकी गर्दन, होंठ, बांह में चोट आई है। पडो़सियों के बीचबचाव बाद तीनों घर चले गए। सालेहा का डक्टरी मुलाहिजा करा आरोपियों के विरूद्घ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।