जबलपुर गए गुप्ता परिवार के मकान का टूटा ताला, नगदी कैमरा लैपटॉप और जेवर पार*

जबलपुर गए गुप्ता परिवार के मकान का टूटा ताला, नगदी कैमरा लैपटॉप और जेवर पार*


*जबलपुर गए गुप्ता परिवार के मकान का टूटा ताला, नगदी कैमरा लैपटॉप और जेवर पार*

भिलाई नगर, 13 दिसंबर। मैत्री कुंज रिसाली निवासी विद्युत विभाग कर्मचारी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और लैपटाप, कैमरा, जेवरात लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। आज जबलपुर से लौटने पर चोरी की जानकारी विद्युत कर्मी को लगी और उसने नेवई थाना में सूचना दी। 

नेवई पुलिस ने बताया कि मैत्री कुंज निवासी बिजली विभाग कर्मी 33 वर्षीय हिमांशु गुप्ता 9 दिसंबर की शाम 5 बजे अपने निवास में ताला लगा सहपरिवार बुआ की बेटी के शादी में जबलपुर गये थे। आज सुबह जबलपुर से वापस आये तो देखा कि घर की सिढी़ के दरवाजे का ताला टूटा है और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी का लाॅकर टूटा हुआ है। सामान मिलान करने पर आलमारी में रखे 20 हजार नगद, लैपटाप, डीएसएलआर कैमरा एवं सोने चांदी के जेवरात गायब हैं। जेवरात की वास्तविक जानकारी हिमांशु की माता श्रीमती आशा गुप्ता के जबलपुर से आने के बाद होगी। हिमांशु की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।