लिव इन रिलेशन बाद ब्रेकअप, शादी से मना करने पर युवती का सिर फोडा़, मामला तालपुरी का

लिव इन रिलेशन बाद ब्रेकअप, शादी से मना करने पर युवती का सिर फोडा़, मामला तालपुरी का


लिव इन रिलेशन बाद ब्रेकअप, शादी से मना करने पर युवती का सिर फोडा़, मामला तालपुरी का

भिलाई नगर, 9 मई। लिव इन रिलेशन में रहने के बाद ब्रेकअप हुआ और अलग रह रही युवती पर शादी का दबाव बनाते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की मार से घायल युवती ने भिलाई नगर थाना पहुँच रपट दर्ज करवायी है। 

मिली जानकारी के अनुसार पारिजात कालोनी तालपुरी निवासी पीड़ित युवती पेशे से वेटर है। उसका सरबजीत सिंह के साथ प्रेम होने के बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। सरबजीत कुछ भी काम धाम नहीं करता था जिस पर युवती को आपत्ति थी। जब वह उसे काम के लिए बोलती सरबजीत गाली गलौज कर युवती को छोटे छोटे कपड़े पहनने की बात कहते हुए मारपीट करने लगता। परेशान हो युवती उससे अलग रहने लगी। रविवार को सरबजीत ने युवती को बुलाया और साथ रहने का दबाव बनाने लगा। सरबजीत ने युवती से शादी करने कहा। युवती ने कहा कि तुम मुझे छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान करते हो, इस कारण मैं शादी नहीं करुँगी। इतना सुने सरबजीत ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका सिर पकड़ दीवार में टकरा दिया। युवती के सिर से खून निकलने लगा। उसकी सहेली के बीचबचाव बाद युवती वहाँ से निकल पाई और थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाया है। आरोपी सरबजीत के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।