BREAKING NEWS : नारायणपुर थाना प्रभारी की करंट लगने से मौत

BREAKING NEWS : नारायणपुर थाना प्रभारी की करंट लगने से मौत


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 जुलाई। आज जिला जशपुर के नारायणपुर के थाना प्रभारी की गृहग्राम में करंट लगने से मौत हो गई।

निरीक्षक राम साय पैकरा अपने गृह ग्राम सुर थाना सीतापुर में 27 जुलाई को घर में आ रहे सीपेज को ठीक करने के उद्देश्य से अपने पुराने मकान में जरूरत का समान ढूंढने गए हुए थे। पुराने घर में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण निरीक्षक राम साय पैंकरा का हाथ पुराने घर में लटक रहे खुले बिजली के तार से चिपक जाने से जमीन पर गिर गए। उन्हें घर में उपस्थित उनकी पत्नी ढूंढते हुए पुराने घर पहुंची तो देखी कि बिजली का तार पति राम साय पैंकरा के हाथ में चिपका हुआ है और उससे चिंगारी निकल रही है, तब पत्नी द्वारा झाडू से मारकर बिजली के तार को अलग किया गया। तब तक निरीक्षक राम साय पैंकरा का निधन हो चुका था। मामले में सूचक की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।