सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 7 जून । पश्चिम के एक बड़े बदमाश मुख्तार अंसारी के गैंगस्टर संजीव जीवा को कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वकील का भेष धारण किया था। उसने संजीव जीवा पर फायरिंग कर दी। को ठुमके भी तक हुई फायरिंग में एक ढाई साल की बच्ची की भी मौत हुई है जबकि एक पुलिस वाला भी घायल हुआ है। वकील के भेष में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

फायरिंग से कोर्ट रूम में अफरातफरी मच गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस जवानों को रवाना किया गया है। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
संजीव माहेश्वरी, जिसे जीवा के नाम से भी जाना जाता है, मुजफ्फरनगर का कुख्यात गैंगस्टर था। शुरुआत में उन्होंने एक डिस्पेंसरी में कंपाउंडर का काम किया। बाद में उसी डिस्पेंसरी के मालिक का अपहरण कर लिया गया था।
इस घटना के बाद 1990 के दशक में उसने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया और फिरौती में दो करोड़ की मांग की। इसके बाद वह हरिद्वार नाजिम गिरोह में शामिल हो गया और बाद में सतेंद्र बरनाला से उसकी दोस्ती हो गई। लेकिन उसके अंदर गैंग बनाने की ख्वाहिश थी।

