ब्रेकिंग न्यूज़ : अमर बिल्डर के महेश कॉलोनी स्थित ऑफिस में आयकर विभाग का छापा, भारी संख्या में अधिकारी मौजूद

ब्रेकिंग न्यूज़ : अमर बिल्डर के महेश कॉलोनी स्थित ऑफिस में आयकर विभाग का छापा, भारी संख्या में अधिकारी मौजूद


दुर्ग 30 मार्च । आयकर विभाग की टीम द्वारा शहर के बड़े बिल्डर अमर बिल्डर के महेश कॉलोनी स्थित कार्यालय में पहुंची है। सवेरे से शुरू की गई इस कार्यवाही में भारी संख्या में आयकर विभाग के अफसर मौजूद है। कई घंटे से आयकर टीम के द्वारा जांच की जा रही है।

अभी तक बहुत ज्यादा जानकारी आईटी विभाग के द्वारा नहीं दी गई है। देर शाम तक इस छापे के संबंध में स्पष्ट हो सकेगा। जिस ऑफिस में आईटी की टीम पहुंची है इस कार्यालय से तीन संस्थाओं का नाम अंकित है जिसमें AMAR INFRASTRUCTURE LTD, AIL-DRA (JV), एवं Tar Carpet Pvt. Ltd. का कार्य संचालित हो रहा है।