ब्रेकिंग न्यूज – हे राम..‼️वेज बिरयानी में हड्डी, शाकाहारी ग्राहक ने थाना पहुंच लिखाई रपट

<em>ब्रेकिंग न्यूज – हे राम..‼️वेज बिरयानी में हड्डी, शाकाहारी ग्राहक ने थाना पहुंच लिखाई रपट</em>



🛑 रेस्टारेंट मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज, जांच जारी
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 28 दिसंबर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्टारेंट में शाकाहारी युवक को परोसी गई वेज बिरयानी में कथित तौर पर हड्डियाँ मिलने से जमकर हंगामा हुआ और पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने रेस्टारेंट मालिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में विजय नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर स्वप्निल गुजराती के खिलाफ धारा 298 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि शाकाहारी ग्राहक को परोसी गई वेज बिरयानी में कथित तौर पर हड्डियां मिलने के बाद एक शाकाहारी को मांसाहारी भोजन परोसने के लिए एफआईआर दर्ज की गयी है।
जानकारी मिली है कि इंदौर के शालीमार टाउनशिप निवासी आकाश दुबे ने खाने में हड्डियां मिलने पर रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने विजय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था लेकिन उसे अपने खाने में हड्डियां मिलीं हैं। जब उसने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट मैनेजर और स्टाफ से की तो उन्होंने उससे माफी मांगी। आकाश की शिकायत के आधार पर विजय नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर स्वप्निल गुजराती के खिलाफ संबंधित कानून की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब हो कि इससे पहले सितंबर महीने में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले के अरनी शहर में एक शाकाहारी रेस्टोरेंट में खाने में उसे चूहे का सिर मिला था।