सीजी न्यूज ऑनलाइन 26 मार्च। 8 नए डिप्टी कलेक्टरों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन सभी डिप्टी कलेक्टरों को बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर के पद पर रविशंकर वर्मा को सुकमा, सुश्री मृणमयी शुक्ला को उत्तर बस्तर कांकेर, सुश्री नंदनी और सत्येन्द्र कुमार बंजारे को बस्तर, मनीष बघेल को दंतेवाड़ा, सौरभ दीवान को नारायणपुर, सुश्री निधि प्रधान को बीजापुर, लखेश्वर यादव को कोण्डागांव पदस्थ किया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिए अनुशंसित मुख्य सूची में शामिल ये सभी डिप्टी कलेक्टर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। इन्हें कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान मैट्रिक्स लेवल 12 में नियुक्त किया गया है।
