Braking : भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर हादसे में महिला ठेका श्रमिक की मौत

Braking : भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर हादसे में महिला ठेका श्रमिक की मौत


🔴कार्यस्थल पर जर्जर पाइप गिरा था महिला के सिर पर

भिलाईनगर, 05 दिसंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर OHP- A विभाग में आज सुबह महिला ठेका श्रमिक के ऊपर जर्जर पाइप गिर जाने से उसकी मौत हो गई। उसके पीठ एवं सिर पर गंभीर चोटे आई थी।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर ओवर हैंडलिंग प्लांट ए के ट्रिपल आर नंबर 4 में महिला ठेका श्रमिक पुष्पा साहू कार्य कर रही थी। आज सुबह 10:00 के करीब कार्यस्थल पर एक जर्जर पाइप महिला ठेका श्रमिक के ऊपर गिरा। इस हादसे में महिला को पीठ एवं सिर पर गंभीर चोटें आई।

जिसे तत्काल इलाज के लिए में मेडिकल पोस्ट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल सैक्टर 9 अस्पताल के लिए रवाना किया गया। परंतु रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।