सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने स्कूली बच्चो के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व, नन्हे मुन्नो ने जवानों के हाथ में बांधी राखी

भिलाई नगर 5 अगस्त । दुर्ग के लिटिल मीडोज स्कूल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लिटिल मीडोज स्कूल दुर्ग के बच्चो ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के माथे पर तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र बांधकर बहनों से दूर इन भाईयों को वात्सल्य एवं अपनेपन से भावविभोर कर दिया। जवानों तथा अधिकारियों ने भी स्नेहिलनमन करते हुये उनकी रक्षा एवम् सुरक्षा का प्रण लिया।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। लिटिल मीडोज स्कूल दुर्ग का समस्त स्टाफ भाव-विभोर होकर कुछ देर के लिए शांत होकर सुदूर क्षेत्रो में कर्तव्य में लगे बीएसएफ जवानों एवं अधिकारियों को नमन कर उनको राखी की बधाईयाँ प्रेषित कर रहे थे।

सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको ने लिटिल मीडोज स्कूल दुर्ग के बच्चो को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही स्कूल के स्टाफ को धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को हमेशा याद रखेंगे एवं हर कदम पर साथ देंगे।