राजधानी रायपुर में सटोरियों का आतंक, वसूली के लिए जमकर पीटा युवक को

राजधानी रायपुर में सटोरियों का आतंक, वसूली के लिए जमकर पीटा युवक को


रायपुर, 01 नवम्बर। राजधानी रायपुर में सटोरियों के आतंक के कारण भय एवं खौफ का माहौल बना हुआ है। कल दिनदहाड़े वसूली से इनकार करने वाले युवक को सटोरियों के द्वारा जमकर पीटा गया। पीड़ित पक्ष के द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नजर नहीं आई है। जिसके कारण सटोरियों के हौसले बुलंद है।

सूत्रों के मुताबिक सट्टा और जुआ का अवैध कारोबार राजधानी रायपुर में जमकर फैला हुआ है। खेलने एवं खिलाने वालों का हौसला बुलंद है। जिसके कारण आम नागरिकों की परेशानी एवं तकलीफ बढ़ गई है। 31 अक्टूबर की सुबह 11:00 के करीब रामसागरपारा रायपुर में दिनदहाड़े सटोरियों के द्वारा पैसे के नाम पर अवैध उगाई के चलते विजय यादव नामक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई एवं पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी सटोरियों के गुर्गों के द्वारा दी गई। इस दौरान पीड़ित विजय यादव के पास 2750 रुपए भी जब में थे जिसे आरोपियों ने लूट लिया आवेदक द्वारा थाना आजाद चौक में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई ताकि पुलिस विभाग के द्वारा आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके। पीड़ित विजय यादव का आरोप है कि रिपोर्ट लिखने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई अभी तक नहीं हुआ। उल्टे प्रार्थी पर आपसी सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि नितेश सिन्हा उर्फ शिबू और दादू उर्फ 79 यह दोनो रानू दुबे, विशाल खंडेलवाल, रोहित बजाज के लिए सट्टा और क्रिकेट सट्टा की दलाली का काम देखते हैं। परंतु परिस्थितियों आरोपियों के पक्ष में होने के कारण कार्रवाई से बच जा रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिसके कारण आम जनता, चाय दुकान, पान दुकान, चलाने वाला को जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति करते हुए लिखपोती चल रही है।