*स्कूल के पीछे साढ़े 36 हजार समेत सटोरिया गिरफ्तार*

*स्कूल के पीछे साढ़े 36 हजार समेत सटोरिया गिरफ्तार*


स्कूल के पीछे साढ़े 36 हजार समेत सटोरिया गिरफ्तार 

भिलाई नगर, 3 फरवरी। लोकभारती स्कूल के पीछे कल हार जीत की बाजी लगवाते हुए सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि लोक भारती स्कूल के पीछे रुआबांधा मे विकास गेण्ड्रे नामक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर अंको का दांव लिख कर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है। सूचना बाद मौके पर विकास गेण्ड्रे पिता समारू गेण्ड्रे (19 वर्ष) निवासी जैन मंदिर के पास रुआबांधा को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 2 नग सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंकों के सामने रुपये पैसे का लेख है तथा नगदी रकम 39 हजार 600 रुपये जब्त हुआ है। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक द्यूत (छत्तीसगढ़ संशोधन) अधिनियम 1976 की धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।