शिवनाथ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF Durg टीम की त्वरित कार्रवाई

शिवनाथ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF Durg टीम की त्वरित कार्रवाई



दुर्ग, 13 अप्रैल 2026। महमरा स्थित शिवनाथ नदी एनीकट में एक युवक के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि महमरा शिवनाथ नदी एनीकट में एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।
एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव के नेतृत्व में जवान चंद्रप्रताप जघेल, ओंकार, सूरज, शारदा, राजेश यादव, राजेश नेताम, दिलीप, महेश, चंद्रप्रकाश और भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने काफी प्रयासों के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।